शेष सैया श्री विष्णु मंदिर का 19वां वार्षिकोत्सव शुरू

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन से गूंजा बिशुनपुरा

विश्वजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा। गढ़वा जिले के बिशुनपुरा प्रखंड क्षेत्र के पोखरा चौक स्थित पलामू प्रमंडल के प्रसिद्ध शेष सैया श्री विष्णु मंदिर में 19वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ 24 घंटे के अखंड हरि कीर्तन के साथ हो गया। सोमवार सुबह से ही मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। “हरे राम-हरे कृष्ण” के संकीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो उठा।

समिति की ओर से बताया गया कि यह आयोजन आठ दिनों तक चलेगा। अखंड कीर्तन के समापन के बाद 23 फरवरी को प्रातः 10 बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर नगर भ्रमण करेंगी। इसके पश्चात भगवान विष्णु की आकर्षक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें झांकियां, भजन-कीर्तन एवं ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा बिशुनपुरा नगर भक्तिमय माहौल में डूब जाएगा।

कार्यक्रम के तहत 24 फरवरी से 1 मार्च तक पंचांग पूजन, भगवान श्री विष्णु का महाअभिषेक, हवन, भंडारा एवं भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक प्रसिद्ध कथा वाचक नीलम शास्त्री के श्रीमुख से प्रवचन होगा। उनके ओजस्वी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश मिलेगा।

मंदिर परिसर में आयोजित झूलन मेला भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बच्चों और ग्रामीणों के लिए मनोरंजन की विशेष व्यवस्था की गई है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए समिति द्वारा समुचित प्रबंध किए गए हैं। साथ ही महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के बैठने की अलग-अलग सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई है।

विष्णु मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष नारायण शर्मा ने बताया कि आयोजन की सफलता के लिए समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी कार्यकर्ता तन-मन-धन से सेवा में जुटे हुए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न हो सके।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *