गिरिडीह के पूर्व जिप अध्यक्ष की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड अपराध
Spread the love

गिरिडीह। गिरिडीह जिला परिषद अध्यक्ष सह-झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता राकेश कुमार महतो की हत्या कर दी गई है। उनकी अधजली लाश निमियाघाट थाना क्षेत्र के डुमरी-फुसरो रोड में खांखी जंगल में मिली। इस खबर से गुस्साए लोगों ने डुमरी-फुसरो सड़क जाम कर दिया। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता राकेश महतो की हत्या कर दी गई है। उनका शव शनिवार को अधजला स्थिति में निमियाघाट थाना इलाके के खांखी जंगल में मिला। इसकी जानकारी मिलते डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार के साथ निमियाघाट एवं डुमरी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल में जुट गई।

उल्लेखनीय है कि राकेश महतो वर्ष 2016 में जिला परिषद के अध्यक्ष थे। वे क्षेत्र में मिलनसार और लोकप्रिय थे। एसपी डॉ. बिमल कुमार ने एसडीपीओ डुमरी को मामले की जांच तुरंत करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

एसडीपीओ सुमित कुमार ने कहा कि राकेश महतो की हत्या हुई है। सभी बिन्दुओं पर जांच चल रही है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

परिजनों ने बताया कि राकेश महतो शुक्रवार 20 फ़रवरी को सुबह घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे थे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चल पाया। शनिवार तड़के उनका शव मिला है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *