बीआईटी मेसरा में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन : डिजिटल नवाचार और महिला सशक्तिकरण के संगम पर विमर्श

झारखंड
Spread the love

रांची। बीआईटी मेसरा के प्रबंधन अध्ययन विभाग ने “डिजिटल युग में प्रबंधन की पुनर्परिभाषा : नए प्रतिमान, नवाचार, कार्यप्रणालियां और संभावनाएं” शीर्षक से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय सभागार में पारंपरिक दीप प्रज्वलन समारोह के साथ हुआ, जिसका नेतृत्व कुलपति प्रोफेसर इंद्रनील मन्ना ने किया।

उनके साथ मुख्य अतिथि झारखंड स्‍टेट लाइवीवुड प्रमोशन सोसाइटी के सीईओ अनन्या मित्तल, विशिष्ट अतिथि सहायक उपाध्यक्ष एवं कोयला प्रबंधन समूह प्रमुख (जिंदल स्टील) राजीव रंजन उपस्थित रहे। वरिष्ठ संकाय सदस्यों में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजय झा एवं आयोजन सचिव डॉ. सुजाता प्रियंबदा दास ने परिचय एवं स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।

स्वागत करते हुए कुलपति प्रोफेसर इंद्रनील मन्ना ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के तीव्र विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “डिजिटल हस्तक्षेप और नवाचार-आधारित अध्ययन दृष्टिकोण अब वैकल्पिक नहीं रहे। वे आधुनिक प्रबंधन की आधारशिला हैं।” उद्घाटन सत्र के दौरान 110 शोध-पत्रों सहित सार-संग्रह ग्रंथ का विमोचन भी किया गया।

अनन्या मित्तल ने महिला सशक्तिकरण और पूर्वानुमान-आधारित शासन के दृष्टिकोण से “राष्ट्रीय रूपांतरण” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि 32 लाख महिलाएं मिशन के नेटवर्क से जुड़ी हुई हैं। 3.20 लाख स्वयं सहायता समूह वर्तमान में सक्रिय हैं। 998 समूह-स्तरीय महासंघों को संरचित वित्तीय सहयोग प्राप्त हो रहा है। 120 कृषक उत्पादक संगठन ग्रामीण आर्थिक स्थिरता को सुदृढ़ बना रहे हैं।

राजीव रंजन ने कहा कि कोयला और खनन जैसे भारी उद्योगों में मानवीय त्रुटियों को समाप्त करने और संसाधनों के इष्टतम उपयोग के लिए बुद्धिमान परिवहन व्यवस्था और प्रौद्योगिकी-सक्षम आपूर्ति श्रृंखला की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

सम्मेलन का समापन शैक्षणिक उत्कृष्टता और सामाजिक उत्तरदायित्व के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। इसमें अध्यक्ष प्रोफेसर सुप्रियो रॉय, संयोजक डॉ. नीरज मिश्रा, संयुक्त संयोजक डॉ. सत्यजीत महतो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संयुक्त आयोजन सचिव डॉ. आनंद प्रसाद सिन्हा ने धन्यवाद किया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *