Corona Update : झारखंड में 3 हजार से नीचे आये सक्रिय मामले, जानें जिलों का हाल

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची । झारखंड में कोरोना के नये मरीजों की संख्‍या में जबरदस्‍त गिरावट देखने को मिल रही है। राज्‍य के विभिन्‍न जिलों से 15 नवंबर की रात 9 बजे तक मात्र 129 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 55 मामले रांची जिले से मिले हैं। अब राज्‍य में 1 लाख 6 हजार 064 पॉजिटिव केस और 2,952 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 2 हजार 188 लोग ठीक हो चुके हैं। रविवार को 291 लोग ठीक हुए।

ये है जिलों के आंकड़े

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 55, बोकारो से 13, चतरा दे 1, देवघर से 6, धनबाद से 6, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 12, गढ़वा से 6, गुमला से 1, जामताड़ा से 5, लातेहार से 1, लोहरदगा से 4, पलामू से 11, रामगढ़ से 3, साहेबगंज से 3, पश्चिमी सिंहभूम से 1 मरीज मिले।

2 मरीज की हुई मौत

राज्‍य में 15 नवंबर को 2 मरीजों की मौत हो गई। पूर्वी सिंहभूम के 1 और रांची के 1 मरीज की मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्‍या 924 हो गई।