डेढ़टांगवा घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। लातेहार-लोहरदगा सीमा पर स्थित लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के डेढ़टांगवा घाटी में शुक्रवार रात भीषण सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पत्नी व मासूम बच्चा घायल हो गये।

जानकारी के अनुसार लोहरदगा शहरी क्षेत्र के रिहायशी मुहल्ला संजय गांधी पथ निवासी एलआईसी एजेंट प्रकाश साहू नगर मंदिर में आयोजित विवाह समारोह से अपने घर लौट रहे थे।

इस क्रम में डेढ़टांगवा घाटी में विपरीत दिशा से आ रहे एंगल लदे ट्रक का अचानक टायर फट गया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर प्रकाश साहू के आई-10 कार पर पलट गयी।

हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह से ट्रक के नीचे दब गई। प्रकाश साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया गया, जहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने प्रकाश साहू को मृत घोषित कर दिया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *