- पहले मैच में सीसीएल की शानदार जीत
रांची। सीआईएल अंतर कंपनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मेकॉन स्टेडियम में 20 फरवरी, 2026 को हुआ। इस टूर्नामेंट का आयोजन सीसीएल के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें सीआईएल की सभी अनुषंगी कंपनियों सहित एससीसीएल की टीम भी भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 28 फरवरी को होगा।
सीसीएल के निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार ने टूर्नामेंट ध्वज फहराकर व रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
गणमान्यों ने खिलाड़ियों को अनुशासन, टीम भावना एवं निष्पक्ष खेल की भावना के साथ खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन कोल इंडिया परिवार के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द एवं टीम भावना को सुदृढ़ करते हैं। कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रोत्साहित करते हैं।
उद्घाटन मैच सीसीएल और सीआईएल मुख्यालय के बीच खेला गया। सीआईएल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए। नीरज कुमार ने 21 रन और सौरव कुमार ने 16 रन का योगदान दिया। सीसीएल की ओर से प्रताप रंजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि श्याम गोप और श्रीचंद ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में सीसीएल की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाकर मैच 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। सीसीएल की ओर से ओपनर कविश कुमार ने 39 और हिमांशु ने 23 रन की पारी खेली। सीआईएल की ओर से मंतोष कुमार ने 19 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “प्लेयर ऑफ द मैच” का खिताब भी प्रदान किया गया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


