ट्रेन से 59 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

धनबाद। रेल प्रभारी निरीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गंगा दामोदर एक्सप्रेस तथा तेतुलमारी स्टेशन से बड़े खेप में अंग्रेजी शराब की तस्करी की जानेवाली है| उक्त सूचना पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ने पोस्ट स्तर पर गठित स्पेशल टास्क टीम और तेतुलमारी कैंपिंग स्टाफ को सतर्क किया।

टास्क टीम के द्वारा रात में ट्रेन संख्या 13329 गंगा दामोदर एक्सप्रेस में आपराधिक गतिविधि की निगरानी व गश्त करने के क्रम में कोच संख्या एम2 के में एक व्यक्ति शिव कुमार को एक सफेद रंग का थैला और काले रंग का पिट्ठू बैग में कुल 10 अदद व्‍ह‍िस्‍की बरामद हुआ। इसे तेतुलमारी रेलवे स्टेशन पर उतरवाकर जब्त किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

इस क्रम में तेतुलमारी कैंपिंग स्टाफ के साथ में तेतुलमारी स्टेशन पर आपराधिक गतिविधि के निगरानी व गश्त करने के क्रम में दो व्यक्तियों आनंद कुमार और नीरज कुमार को एक एक-एक थैला एवं एक-एक पिट्ठू बैग में 49 अदद अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

उपरोक्त अभियुक्तों ने बताया कि अधिक पैसे कमाने की लालच में बंगाल व झारखंड से अंग्रेजी शराब खरीदकर बिहार ले जाकर बेचता है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों व जब्त 59 बोतल अंग्रेजी शराब को उत्पाद विभाग को सुपुर्द किया गया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *