UGC बिल लागू करने को लेकर लगा नारा: “जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी”, इस संगठन ने किया प्रदर्शन

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। झारखंड में भी UGC बिल के समर्थन और विरोध में प्रदर्शन तेज हो गया। जमशेदपुर में मूलनिवासी संघ के बैनर तले जिला मुख्यालय के समक्ष बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी बिल को त्वरित रूप से लागू करने की मांग उठाई। संघ के नेता विजय यादव ने कहा, “एक ओर जातिगत जनगणना नहीं कराई जा रही, वहीं यूजीसी बिल को कानूनी पेंच में फंसा कर न्यायालय के माध्यम से रोका जा रहा है।”

पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि इससे सामाजिक न्याय की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने नारा लगाया, “जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी।”

उनका कहना था कि ओबीसी समाज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

पुलिस ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखा। मामले में समाचार लिखे जाने तक प्रशासन से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *