रांची। सीएमपीडीआई के खेल मैदान में क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के तत्वावधान में तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय संस्थान एथलेटिक्स टूर्नामेंट 2025-26 का सोमवार को शुभारंभ हुआ। संस्थान के सीएमडी चौधरी शिवराज सिंह, निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा, निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) नृपेन्द्र नाथ एवं क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के क्षेत्रीय निदेशक कंचन सिन्हा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खेल झंडा फहराकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
उद्घाटन सत्र में पुरूष वर्ग के लिए आयोजित 1500 मीटर की दौड़ में क्षेसं0-1 के मंसा सोरेन-प्रथम, क्षेसं0-7 के केशव चंद्र राय एवं तृतीय स्थान पर क्षेसं0-5 के प्रशांत कुमार दास रहे।
महिला वर्ग के लिए आयोजित ओपेन 400 मीटर की दौड़ में क्षेसं0-5 की सुश्री दीपानिता-प्रथम, क्षेसं0-5 की सुश्री अंजली सार्की-द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर मुख्यालय-रांची की श्रीमती निमिटकी तमांग रहीं। 200 मीटर की दौड़ में क्षेसं0-5 की सुश्री अंजली सार्की-प्रथम, क्षेसं0-5 की दीपानिता बिन-द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्षेसं0-6 की श्रीमती प्रीति देवी रहीं।
ओपेन लांग जंप में (महिला वर्ग) में क्षेसं0-1 की सुश्री अमृता सिंह-प्रथम, क्षेसं0-6 की श्रीमती प्रीति देवी-द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्षेसं0-1 की सुश्री डाॅली हेला रहीं।
महिला वर्ग के लिए आयोजित ओपेन डिस्कस थ्रो में मुख्यालय-रांची की सुश्री मारथ होरो-प्रथम, क्षेसं0-7 की श्रीमती शांति देवी-द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्षेसं0-3 की श्रीमती माधवी वर्मा रहीं।
डिस्कस थ्रो वेटरन (पुरूष वर्ग) में क्षेसं0-1 के अमित कुमार सिंह-प्रथम, क्षेसं0-3 के धनंजय कुमार राय-द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्षेसं0-5 के संतोष कुमार सिंह रहे।
महिला वर्ग में क्षेसं0-3 की श्रीमती नंदिता देवी-प्रथम, क्षेसं0-7 की श्रीमती अंपूर्णा राय-द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर मुख्यालय-रांची की श्रीमती बरणाली बैनिक रहीं।
इस तीन दिवसीय मैच में सीएमपीडीआई-रांची एवं इसके सभी क्षेत्रीय संस्थान की टीमें शामिल हैं। इसका उद्देश्य संगठन के भीतर एकता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पद्र्धा की संस्कृति को मजबूत करना है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


