आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। जिले के शिवालयों और मंदिरों में बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह के साथ रविवार को महाशिवरात्रि मनाया गया। इस अवसर पर शिवालय और मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइने देखने को मिली। भक्तों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। महिला श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
मंदिरों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव को पुष्पांजलि अर्पित किया। शहर के विभिन्न मंदिरों में भजन, हरि कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में काफी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
शहर के ढोंढाटोली, शास्त्री नगर मंगलदेव कॉलोनी में शिव बारात का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के भारी संख्या में श्रद्धालु महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। झूमते नाचते और गाते, बाजे गाजे के साथ भगवान शिव का जयकारा लगाते हुए बारात निकाली गयी।
बारात शास्त्री नगर, मंगल देव कॉलोनी स्थित शिवालय से निकल कर साइडिंग बस स्टैंड, पावर गंज चौक, हरिजन स्कूल, कोर्ट रोड, बाबा मठ होते हुए पुनः शिवालय मंदिर पहुंची। यहां भगवान शिव की परक्षण आदि कर जयमाला और महाआरती की गई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर के सभी मंदिरों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


