- बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- शिवगंगा सरोवर में एनडीआरएफ की टीम तैनात
देवघर। महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। करीब 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जल अर्पित किया। सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और शीघ्र दर्शन पास की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए शिवगंगा सरोवर में एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई थी।
महाशिवरात्रि पर बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों के अलावा रुटलाइन में हर-हर महादेव के नारे गुंजयमान रहा। साथ ही, श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से सुलभ और सुरक्षित जलार्पण कराया गया।
महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं का उल्लास, उमंग अहले सुबह से देखते ही बन रहा था। मंदिर का पट खुलते ही सभी श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए बाबा मंदिर की ओर बढ़ते रहे। सुगमता पूर्वक जलार्पण करते रहे।
मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के सहयोग व सुविधा के लिए 5 सूचना सह सहायता केन्द्र कार्यरत थे, ताकि आवश्यक जानकारी एवं जलार्पण संबंधी महत्वपूर्ण सूचनाएं प्रेषित होती रहे। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।
बाबा बैद्यनाथ की नगरी में पर्यटन विभाग द्वारा निकाली जाने वाली अद्भुत और भव्य शिवबारात का शुभारंभ उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक एवं उपस्थित अतिथियों के साथ किया। सभी का स्वागत करते हुए महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। रात 9 बजे तक जलार्पण के बाद शिव विवाह उत्सव के अनुष्ठान संपन्न हुआ।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


