रांची नगर निकाय चुनाव: प्रचार अभियान तेज, श्यामनगर पहुंचीं सरिता देवी, मांगा समर्थन

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। प्रत्याशी घर-घर पहुंच रहे हैं और लोगों से समर्थन मांग रहे हैं। पार्षद से लेकर मेयर पद के प्रत्याशी अपना विजन लोगों के समक्ष रख रहे हैं।

इधर प्रत्याशियों की प्रचार गाड़ी भी मोहल्ले में घूमने लगी है। शहर में जगह जगह पर पार्षदों के बैनर होर्डिग्स भी नजर आने लगे हैं। हालांकि जनता का मिजाज भांपना अभी मुश्किल लग रहा है। प्रत्याशी अपने वादों से जनता को लुभाने में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

इसी कड़ी में वार्ड -2 की प्रत्याशी सरिता देवी आज (रविवार) कांके रोड स्थित गांधीनगर सीसीएल कॉलोनी से सटे श्यामनगर पहुंचीं। जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में समर्थन मांगा।

उन्होंने मोहल्लेवासियों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने सभी समस्याओं को प्राथमिकता से समाधान करने का आश्वासन भी दिया।

सरिता देवी ने अपना विजन बताते हुए कहा कि वार्ड -2 को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना उनकी प्राथमिकता है। जनसंपर्क अभियान में पूर्व पार्षद डॉ गोंदरा उरांव, राजेश कुमार बबन, सूरज वर्मा, सत्यनारायण ठाकुर, संदीप सोनी, रामलग्न राम, कुंदन सिंह, चंदन यादव समेत ढोल नगाड़े के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।


आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।


स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230


व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *