भारत और पाकिस्तान के बीच आज होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर आया नया अपडेट

नई दिल्ली खेल देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारत और पाकिस्तान के बीच आज यानी 15 फरवरी, 2026 को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला होने वाला है। भारतीय समय के अनुसार शाम 6.30 बजे टॉस होना है। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा।

यह मैच श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। यह मैच दुनिया में क्रिकेट का सबसे बड़ा और सबसे अधिक देखा गया मुकाबला माना जाता है। इसलिए इसे अक्सर “4000 करोड़ वाला मैच” भी कहा जाता है।

पाकिस्तान टीम ने शुरू में भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने से मना कर दिया था, जिससे विश्व कप में बड़ी राजनीति और विवाद खड़ा हो गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आखिरकार यू-टर्न लेकर मैच खेलना स्वीकार कर लिया। भारत के खिलाफ मुकाबला जोश-खरोश के साथ खेलने का निर्णय लिया गया है।

कोलंबो में मैच के दिन बारिश का खतरा है। कोलंबो मीडिया द्वारा शाम 6 बजे से 8 बजे के बीच बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।

श्रीलंका के मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। इससे मैच के दौरान विकेट पर देरी या कम ओवर वाला खेल संभव है।

हालिया T20 क्रिकेट में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बार जीत हासिल की है। हालांकि, दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा रोमांचक और कठिन रहता है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK