जीत के साथ ही संविधान बदलने पर लगी मुहर
नई दिल्ली। बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान की बीएनपी की बड़ी जीत हासिल की है। तीन हिंदू उम्मीदवार भी सांसद बने हैं।
लगभग दो दशक के लंबे इंतजार के बाद, तारिक रहमान की लीडरशिप वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने सत्ता में जबरदस्त वापसी की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीएनपी ने 299 में से 212 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।
वहीं, कभी राजनीतिक रूप से हाशिए पर रहने वाली जमात- ए-इस्लामी 77 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी है।
इस चुनाव में अल्पसंख्यकों की भागीदारी पर पूरी दुनिया की नजर थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीएनपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले तीन हिंदू उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज की है।
गयेश्वर चंद्र रॉय: ढाका-3 सीट से जीत हासिल की। उन्होंने जमात के शाहीनूर इस्लाम को 15 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया।
नितई रॉय चौधरी: मगुरा-2 सीट से कंफर्टेबल जीत दर्ज की। इन्हें बीएनपी के भीतर अल्पसंख्यकों का सबसे बड़ा चेहरा माना जाता है।
एडवोकेट दीपेन देवान: रांगामाटी संसदीय सीट से जीत हासिल कर संसद पहुंचे।
इनके अलावा, अल्पसंख्यक समुदाय के ही सचिंग प्रू ने बंदरबन निर्वाचन क्षेत्र से बीएनपी के लिए एक और सीट जीती।
हालांकि, जमात-ए-इस्लामी की ओर से एकमात्र हिंदू उम्मीदवार कृष्णा नंदी को हार का सामना करना पड़ा।
चुनाव के साथ-साथ बांग्लादेश में एक बड़ा रेफरेंडम भी हुआ, जिसमें जनता से संविधान सुधारों पर राय मांगी गई थी।
चुनाव आयोग के अनुसार, करीब 4.8 करोड़ लोगों ने ‘हां’ में वोट दिया, जबकि 2.25 करोड़ लोगों ने ‘ना’ कहा। इन सुधारों के बाद अब बांग्लादेश में कोई भी व्यक्ति 10 साल से ज्यादा प्रधानमंत्री नहीं रह पाएगा।
साथ ही न्यायपालिका को ज्यादा आजादी देने और दो सदनों वाली संसद बनाने का रास्ता भी साफ हो गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


