- खूंटी के अस्पताल में तीन डायलिसिस मशीन लगाने की घोषणा
रांची। रोटरी क्लब के जिला गवर्नर विजिट के अवसर पर विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब की ओर से छोटानागपुर गर्ल्स स्कूल की पांच छात्राओं ज्योति तिर्की, संगीता कुमारी, कोमल कुमारी, खुशबू उरांव और प्राची कुमारी को साइकिल प्रदान की गई। इनमें से तीन छात्राओं ने नेशनल मिन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप उत्तीर्ण की है।
विशेष रूप से ज्योति तिर्की ने चीफ मिनिस्टर मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम भी उत्तीर्ण की है। वे विद्यालय की हेड गर्ल भी हैं। इसके बाद क्लब की ओर से गुरुनानक स्कूल फिर हैंडिकैप्ड में दिव्यांग बच्चों के बीच भोजन एवं मिठाई वितरण किया गया।
शाम को आयोजित आधिकारिक क्लब बैठक में अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि खूंटी के एसजीवीएस अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों के लिए तीन डायलिसिस मशीनें स्थापित की जाएंगी, जिसकी कीमत करीब 26 लाख रुपये है। इसके अतिरिक्त ‘सहेली सेंटर’ में नए व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रारंभ करने और रांची की प्रमुख सड़कों पर पेयजल स्टेशन स्थापित करने की भी योजना है।
सचिव डॉ. भावना तनेजा ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष क्लब द्वारा स्थापित मेमोग्राफी मशीन के माध्यम से महिलाओं की जांच निरंतर की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 7, 8 एवं 9 मार्च को 40 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए नाममात्र शुल्क पर वूमेन प्रिवेंटिव ब्रेस्ट स्क्रीनिंग कैंप किया जाएगा। यह जांच सदर अस्पताल में रोटरी द्वारा प्रदत मशीन से होगी।
पूर्व अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि 24 फरवरी को इलेक्ट्रिक प्रोस्थेटिक हैंड कैंप आयोजित किया जा रहा है। कम से कम 50 व्यक्तियों को कृत्रिम हाथ प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिला गवर्नर नम्रता एवं पीडीजी अजोय छाबड़ा ने क्लब में दो नए सदस्यों बिनोद कुमार एवं खुशबू राजगढ़िया को रोटरी पिन एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष अजय दीप वाधवा औ धन्यवाद ललित त्रिपाठी ने दिया। इस अवसर पर क्लब के भंडारीलाल, आदित्य मल्होत्रा, अजय चाबड़ा, अनिल सिंह, जोगेश गंभीर, राजीव मोदी, मुकेश तनेजा, रेखा सिंह, गौरव बग्रोय, प्रवीण राजगरिया, रजत बहल, जसदीप सिंह, रोहन सूद, रमेश धरनीधरका, डॉ. अनिल पांडेय, के.पी. साहू, अजय साबू, सुरेश साबू, मनोज तिवारी, एन.के. मखीजा, शालिनी सिंघानिया, पायल सूद, रश्मि अग्रवाल एवं श्वेता अग्रवाल के साथ अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


