रांची। धुर्वा स्थित पीएम श्री केवी सीआरपीएफ के प्राथमिक खंड के प्रांगण में पितामह दिवस मनाया गया। इसमें कक्षा बाल वाटिका प्रथम से कक्षा पांचवी तक के छात्र-छात्राओं के दादा-दादी व नाना-नानी ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कुसुम कुमारी एवं मुख्य अध्यापिका श्रीमती रश्मि रेखा मिंज ने दीप प्रज्वलन कर किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित दादा दादी एवं नाना नानी के स्वागत में स्वागत गान प्रस्तुत किये गए। छोटे-छोटे बालक-बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम को मनोरंजन से भरपूर बनाने के लिए दादा-दादी एवं नाना नानी को तंबोला खेल में सम्मिलित किया गया। विजेता को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ये कार्यक्रम दो पीढ़ियों को जोड़ने जैसी भावनाओं का सम्मेलन, आदर भाव को प्रकट करने की आशाओं को भविष्य में बनाए रखने का अमित छाप एवं संदेश छोड़ गए। कार्यक्रम का संचालन उद्घोषक के रूप कक्षा पांचवी ‘ब’ के छात्र अद्विक एवं अस्मित ने किया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


