रेलवे स्‍टेशन से 18 किलोग्राम गांजा बरामद, यहां करनी थी डिलीवरी

झारखंड अपराध
Spread the love

रांची। मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ रांची सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही है। इस क्रम में 10 फरवरी, 2026 को रांची रेलवे स्टेशन पर सघन जांच की जा रही थी। ट्रेन संख्या 15027 एक्सप्रेस के रांची स्टेशन आगमन के उपरांत प्लेटफार्म संख्या-1 पर एक पुरुष एवं एक महिला संदिग्ध एवं घबराई हुई अवस्था में बैठे पाए गए।

संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम क्रमश राजू कुमार (उम्र लगभग 29 वर्ष, पिता– लल्लू सिंह, निवासी–गिरधरपुर, थाना– करगहर, जिला– रोहतास (बिहार) और छोटी कुमारी, उम्र लगभग 21 वर्ष, पिता– गोपाल कहार, निवासी– सोनाडीह, थाना– करगहर, जिला – रोहतास (बिहार) बताया।

उनके पास रखे बैग के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि उसमें प्लास्टिक में लिपटा हुआ गांजा रखा है। फिर मामले की सूचना सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह को दी गई, जो मौके पर पहुंचे। उनके निर्देश पर विधि सम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए दोनों व्यक्तियों की व्यक्तिगत तलाशी एवं बैग की जांच की गई।

जांच के दौरान राजू कुमार के पास से भूरे प्लास्टिक में लिपटे गांजे के 10 पैकेट और छोटी कुमारी के पास से 8 पैकेट बरामद किए गए। मौके पर वजन करने पर कुल 18 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹9 लाख रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि उक्त गांजा एवं रेलवे टिकट उन्हें संबलपुर (ओडिशा) निवासी बिस्नु से प्राप्त हुआ था। उन्हें इसे सासाराम रेलवे स्टेशन पर गिरधरपुर निवासी बिट्टू चंद्रवंशी व छोटू सिंह (निवासी-गिरधरपुर, थाना–करगहर, जिला– रोहतास, बिहार) के सुपुर्द करना था।

बरामद 18 किलोग्राम गांजा को जब्त एवं सील किया गया। तत्पश्चात दोनों आरोपितों को जब्त माल के साथ अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए जीआरपी रांची को सुपुर्द कर दिया गया।

इस कार्य में आरपीएफ पोस्ट रांची के निरीक्षक शिशुपाल कुमार, स्टाफ मोहम्मद आलिम, वर्षा मुंडा। फ्लाइंग टीम रांची के सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार, स्टाफ राजकुमार सिंह, दिनेश प्रसाद की भूमिका रही।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *