लातेहार। बुधवार को 50 हजार का इनामी नक्सली कमांडर अपने दो साथियों के साथ आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।
झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी के 50 हजार रुपए के इनामी नक्सली कमांडर आदेश गंझू को उसके दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अन्य आरोपियों की पहचान उज्जवल कुमार और सुभाष कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार, कारतूस और उग्रवादी गतिविधियों से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि आदेश गंझू अपने चार-पांच साथियों के साथ बारियातू थाना क्षेत्र के बनवार गांव स्थित पकरूआ जंगल में छिपा हुआ है।
किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर तत्काल एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सुनियोजित ढंग से जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य उग्रवादी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि मुख्य आरोपी आदेश गंझू लंबे समय से टीएसपीसी के लिए सक्रिय था और उसके खिलाफ लातेहार तथा चतरा जिलों में कुल 21 मामले दर्ज हैं।
इनमें लेवी वसूली, फायरिंग, आगजनी और अन्य उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े मामले शामिल हैं। वह प्रभाकर, कौशल, उपेंद्र और विक्रम जैसे छद्म नामों का इस्तेमाल कर व्यापारियों और ठेकेदारों से रंगदारी वसूलता था। पुलिस फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


