दुबई में फंसे झारखंड के 11 मजदूरों की हुई वतन वापसी

झारखंड
Spread the love

  • देश लौटने के बाद चेहरे पर दिखी खुशी

हजारीबाग। दुबई में फंसे झारखंड के 14 प्रवासी मजदूरों में से 11 मजदूरों की 11 फरवरी, 2026 को सकुशल वतन वापसी हो गयी। प्रवासी मजदूरों के हित के लिए काम कर रहे समाजसेवी सिकन्दर अली मजदूरों को रिसीव करने कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे।

वतन लौटने के बाद मजदूरों ने कहा कि अगर अपने देश में ही कमाने की बेहतर व्यवस्था हो जाए तो वह कभी भी विदेश का रुख नहीं करेंग। अपने देश के हुनरमंद मजदूरों को अच्छा रोजगार नहीं मिलने की वजह से उन्हें मजबूरी में विदेश जाना पड़ता है। मजदूरों के वतन वापसी पर उनके परिजनों ने राज्य व केंद्र सरकार के साथ ही साथ समाजसेवी सिकन्दर अली के प्रति आभार जताया।

मजदूरी नहीं मिल रही थी

सभी मजदूर अक्टूबर, 2025 को ईएमसी कंपनी में ट्रांसमिशन लाइन में काम करने के लिए दुबई गए थे। हालांकि कंपनी के द्वारा मजदूरों के बीच काम के बदले मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा था। साथ ही, समय से अधिक काम कराया जा रहा था। इससे मजदूरों को वहां रहने और खाने-पीने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। फंसे मजदूरों ने एक वीडियो भेजकर अपनी पीड़ा को साझा करते हुए सरकार से मदद की अपील की थीं।

सरकार ने दिखायी सक्रियता

झारखंड सरकार व केन्द्र सरकार ने सक्रियता दिखाते हुए सभी मजदूरों की वतन वापसी करायी। सिकन्दर अली ने बताया कि रोजी-रोटी के लिए लोग विदेश और परदेश की ओर रूख करते हैं। इस दौरान कई घटनाएं घटित होती हैं, जो काफी दर्दनाक होती है। ना चाहते हुए भी इंसान को जीविकोपार्जन के लिए घर से बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

ये मजदूर लौटे हैं

हजारीबाग : बिष्णुगढ़ प्रखंड के खेदाडीह के जागेश्वर महतो, सिरैय के बैजनाथ महतो, पारजोरिया के दिलीप महतो, गंगाधर महतो, त्रिलोकी महतो व चकचुको बसरिया के दीपक कुमार और बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर के रोहित महतो और सेवा महतो।

गिरिडीह : बगोदर प्रखंड के तिरला के राजेश महतो, मंडरो, डुमरडेली के अजय कुमार।

बोकारो : नावाडीह प्रखंड के कंजकीरो के डालेश्वर महतो

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *