मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को एक धमकी भरा WhatsApp वॉइस नोट मिला है। इसमें करोड़ों रुपये की मांग की गई। अभिनेता ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
धमकी WhatsApp के वॉइस नोट के ज़रिए भेजी गई थी, जिसमें करोड़ों रुपये की मांग की गई। रणवीर ने मामले की तुरंत जानकारी मुंबई पुलिस को दी।
मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। थ्रेट के स्रोत की जांच शुरू कर दी है। रणवीर और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण के मुंबई रेजिडेंस के बाहर भी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है।
जांच में क्राइम ब्रांच धमकी भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है। धमकी भेजने वाला खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बता रहा है। यह वही गिरोह जिसे रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के मामले में संलिप्त बताया जा रहा है।
कई दिन पहले जुहू, मुंबई में निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर कई राउंड गोली चलाने की घटना हुई थी, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ था। उसी के बाद अब इस तरह की धमकियों की लहर सामने आ रही है।
पुलिस ने धमकी को गंभीरता से लिया है। सुरक्षा व्यवस्था और जांच तेज़ कर दी है। अभी तक किसी ने गिरफ्तार नहीं किया है और ना ही कोई अधिकारिक FIR मीडिया में सामने आई है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


