अर्जुन तेंदुलकर की शादी में मेहमान बनेंगे पीएम मोदी, सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। अर्जुन तेंदुलकर की शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेहमान बनेंगे। इसको लेकर भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी का न्योता दिया है।

मास्टर ब्लास्टर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ”हमें अर्जुन और सानिया की शादी में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आमंत्रित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। युवा जोड़े को आपके आशीर्वाद और विचारशील सलाह के लिए धन्यवाद, मोदी जी।”

दरअसल, अर्जुन तेंदुलकर इस साल के अंत में सानिया चंदोक से शादी करने जा रहे हैं। शादी की रस्में 3 मार्च से शुरू होंगी और शादी 5 मार्च को करीबी परिवार के सदस्यों और दोस्तों की उपस्थिति में एक निजी समारोह के रूप में होगी।

अर्जुन, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं। वे एक ऑलराउंडर गेंदबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में गोवा टीम के लिए खेलते हैं।

अर्जुन तेंदुलकर ने 22 फर्स्ट क्लास मैच और 29 टी20 मुकाबले खेले हैं. उन्होंने 2020/21 सत्र में मुंबई क्रिकेट के लिए खेलते हुए टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया था।

2022/23 सत्र में वे गोवा चले गए और वहीं से उन्होंने प्रथम श्रेणी और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने करियर की शुरुआत की।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का विवाह सानिया से होगा, जो एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से हैं।

सानिया, रवि घई की पोती हैं, जो एक नामी उद्योगपति और ग्रेविस ग्रुप के प्रमुख हैं। सानिया एक उद्यमी हैं और मुंबई स्थित पेट केयर सेवाओं पर केंद्रित कंपनी मिस्टर पॉज़ पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी में नामित भागीदार और निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK