रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत रांची कृषि महाविद्यालय एवं कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कुलपति डॉ. एससी दुबे ने लक्ष्य निर्धारण, समर्पित प्रयास, मानवीय मूल्य एवं नैतिकता पर बल देते हुए षष्ठम डीन समिति की अनुशंसा पर प्रारंभ किये गये इंडक्शन–कम–फाउंडेशन कोर्स के उद्देश्य एवं महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, ध्येय के प्रति समर्पण और बेहतर संचार कौशल जीवन के किसी भी क्षेत्र में बढ़ाने के लिए उपयोगी है।
अधिष्ठाता डॉ. डी.के. शाही ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समय प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी। निदेशक अनुसंधान डॉ. पीके सिंह ने कृषि अनुसंधान, नवाचार एवं व्यावहारिक ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला।
स्वागत सम्बोधन सहायक प्राध्यापक (कृषि प्रसार शिक्षा विभाग) डॉ. नीतू कुमारी और धन्यवाद डॉ अमनदीप रंजन ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


