जमशेदपुर। खबर जमशेदपुर से है। सोमवार को भारतीय ओबीसी विचार मंच ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र उपायुक्त जमशेदपुर को सौंपा।
संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि 31 साल पुराने मामले में सांसद की गिरफ्तारी न्यायसंगत नहीं लगती।
निर्दलीय सांसद रह चुके हैं और अपने क्षेत्र में लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि सांसद हमेशा आम जनता के हितों के लिए खड़े रहे हैं, इसलिए संगठन उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।
भारतीय ओबीसी विचार मंच ने राष्ट्रपति से मांग की है कि मामले में निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करते हुए पप्पू यादव को तत्काल रिहा किया जाए, ताकि वे अपने क्षेत्र की जनता के बीच रहकर कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


