रांची। झारखंड की राजधानी रांची में अवैध हथियार बनाने और बेचने का भंडाफोड़ पुलिस ने किया। पुलिस को 6 फरवरी की शाम सूचना मिली अनगड़ा थाना अंतर्गत ग्राम सीताडीह में अवैध रूप से हथियार का निर्माण कर बेचा जाता है।
उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक, अनगड़ा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अनगड़ा थाना अंतर्गत ग्राम सीताडीह पहुंचकर नारायण लोहरा के घर में छापामारी की गई।
इस दौरान नारायण लोहरा से अवैध हथियार निर्माण कर बेचने के संबंध में पूछने पर उसने स्वीकार किया। उसके बताये अनुसार उनके घर की विधिवत छापामारी एवं तलाशी के क्रम में उनके घर में छुपाकर रखे 10 पीस निर्मित सिंगल बैरल एवं घर के पीछे एल्वेस्टर के नीचे छुपाकर रख हुआ 9 पीस सिंगल बैरल, अर्धनिर्मित अग्नेयास्त्र 4 एवं अग्नेयास्त्र बनाने वाला उपकरण को जब्त किया गया।
इस संबंध में वैध कागजात की मांग करने पर इनके द्वारा किसी भी प्रकार की कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। इस संबंध में इनके विरुद्ध उक्त कांड दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
छापामारी दल में रविन्द्रनाथ सिंह (पुलिस निरीक्षक अनगड़ा), अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार, पु०अ०नि० अनिल कुमार मेहता, स०अ०नि० विजय कुमार दास, हव० चन्द्रकिशोर भगत, आ0/3181 संदीप कुमार नाग, आ0/3183 अनसेलम प्रवीण खेस, चा०आ०/1987 सरयु राम, आ0/1469 दिलीप रविदास, आ0/2287 संजय कुमार, आ0/3182 बालदेव कच्छप शामिल थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


