झारखंड के कोडरमा से एक साथ 10 बच्चे लापता, मचा हड़कंप

अपराध झारखंड
Spread the love

कोडरमा। झारखंड के कोडरमा से सनसनी खेज मामला सामने आया है, जहां जयनगर प्रखंड की खरियोडीह पंचायत स्थित गड़ियाई बिरहोर टोला से एक साथ 10 बच्चों लापता हो गए हैं।

क्षेत्र के मुखिया राजेंद्र यादव ने बताया कि 1 फरवरी की रात टोला के लोग परसाबाद में एक श्राद्ध भोज खाने गए थे। वापस लौटने पर उन्हें अपने बच्चे साथ नजर नहीं आए।

अगले दिन परिजनों ने मुखिया को सूचना दी। मुखिया ने जयनगर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह को मामले की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने शुरू में गंभीरता नहीं दिखाई और उल्टे मुखिया को ही खोज का जिम्मा सौंप दिया।

मुखिया ने अपने स्तर पर प्रयास किया, लेकिन बच्चों का सुराग न लगने पर जयनगर बीडीओ गौतम कुमार को सूचित किया। इसके बाद मामला जिला वरीय अधिकारियों के संज्ञान में आ गया।

मामले की गंभीरता देखते हुए प्रशिक्षु डीएसपी दिवाकर कुमार, तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार और चंदवारा थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार गांव पहुंचे।

उन्होंने पीड़ित परिवारों से विस्तृत जानकारी ली और आसपास के इलाकों में बच्चों की तलाश शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *