चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

झारखंड अपराध
Spread the love

  • पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

संजय यादव

देवघर। सोनारायठाढ़ी थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चार चोरी की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

थाना प्रभारी रोहित कुमार डांगी को 5 फरवरी की रात करीब 10 बजे गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हड़िया-ढोढ़वा निवासी राजेश कुमार मंडल चोरी की मोटरसाइकिल खरीद बिक्री के लिए अपने घर में छिपाकर रखे हुए है।

सूचना वरीय अधिकारियों को देने के बाद सनहा दर्ज कर सत्यापन एवं छापेमारी का आदेश प्राप्त हुआ। फिर थाना प्रभारी के नेतृत्व में तबरेज अंसारी एवं जेफ-5 के सशस्त्र बल के साथ पुलिस टीम ने रात करीब 10:30 बजे गांव में छापेमारी की।

इस दौरान अलग अलग घरों से चार हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई। साथ ही, एक एंड्रॉयड और एक कीपैड मोबाइल भी जब्त किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में राजेश कुमार मंडल (उम्र करीब 31 वर्ष, पिता नरेश मंडल), गोविंद मंडल (उम्र करीब 50 वर्ष, पिता दीनदयाल मंडल),शिबू रजवार उर्फ सुम्बय महित्य (उम्र करीब 24 वर्ष, पिता मनोज महित्य), रामधन मंडल उर्फ रावण मंडल (उम्र करीब 35 वर्ष, पिता स्व. बद्री मंडल) शामिल हैं। सभी ढोढ़वा/कोल्हड़िया, थाना सोनारायठाढ़ी निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने सभी बरामद वाहनों और मोबाइल को विधिवत जब्त कर लिया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *