नई दिल्ली। आम लोगों के लिए अच्छी खबर। जीरो कमशीन वाली भारत टैक्सी सेवा का एप 5 फरवरी को लॉन्च होगा। इसका शुभारंभ गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। आम लोगों के साथ-साथ से टैक्सी चालकों को भी लाभ होगा।
भारत टैक्सी भारत सरकार और सहकारिता मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक सहकारी-आधारित टैक्सी सेवा है। इसका उद्देश्य पारंपरिक निजी कैब ऐप्स (Ola, Uber, Rapido) के मॉडल को चुनौती देना और वाहन चालकों एवं यात्रियों दोनों को अधिक लाभ देना है।
यह एक चालक-स्वामित्व सहकारी टैक्सी सेवा है, जो Sahakar Taxi Cooperative Limited के तहत आती है। सरकार समर्थित है। इसे 6 जून 2025 को Multi-State Cooperative Societies Act के तहत पंजीकृत किया गया है।
भारत टैक्सी का लक्ष्य टैक्सी चालकों को अधिक हिस्सेदारी और स्वामित्व देना (कमिशन नहीं) है। यात्रियों को पारदर्शी किराया, सर्ज प्राइसिंग (भीड़ के समय ऊंची कीमत) के बिना सेवा देना है।
लोगों को ट्रांसपेरेंट, सुरक्षित और सरल टैक्सी बुकिंग अनुभव प्रदान करना भी इसका लक्ष्य है। Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। यात्री कार, ऑटो, और बाइक सभी बुक कर सकते हैं।
इसमें चालकों से अग्रिम प्रतिशत शुल्क नहीं लिया जाएगा, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी। सहकारी के मुनाफे का हिस्सा चालकों को सीधे मिलेगा। साथ ही, बीमा और सामाजिक सुरक्षा जैसे फायदे भी मिलते हैं।
चालाक अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी काम कर सकते हैं। यात्रियों को कम किराया लगेगा। सर्ज कीमत की कमी आएगी।
पायलट रन के तहत पहले दिल्ली और गुजरात में बेतरतीब रूप से परीक्षण शुरू किया गया है। औपचारिक रूप से 1 जनवरी, 2026 से सेवा शुरू कर दी गई। दो साल में देशभर में इसे शुरू करने की योजना है।
अब तक लाखों उपयोगकर्ता और लाख से अधिक ड्राइवर रजिस्टर हो चुके हैं। ऐप रोज़ाना हजारों राइड्स पूरा कर रहा है।
विश्लेषकों के अनुसार भारत टैक्सी से टैक्सी बाजार में बड़ी कंपनियों (Ola/Uber) को मजबूत प्रतिस्पर्धा मिलेगी। ड्राइवरों को अधिक आर्थिक स्वतंत्रता मिल सकती है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


