बिटोसा के नए अध्‍यक्ष चंद्रकांत रायपत और सचिव बने उज्ज्वल भास्कर

झारखंड
Spread the love

रांची। बीआईटी, मेसरा ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (बिटोसा) की वार्षिक आम बैठक सोमवार देर शाम एक होटल में हुई। कार्यक्रम की शुरुआत बिटोसा के निवर्तमान अध्यक्ष एसडी सिंह के स्वागत भाषण से हुई। निवर्तमान सचिव मनीष पीयूष ने सचिव की रिपोर्ट पेश की।

मौके पर सत्र 2026-28 के लिए नई कार्यकारी समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया। चंद्रकांत रायपत नई समिति के अध्यक्ष चुने गए। कौशल कुमार सिन्हा और अंकुर कुमार उपाध्यक्ष हैं। उज्ज्वल भास्कर सचिव, सुधीश कुमार सिंह संयुक्त सचिव, सुश्री ज्योति अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए।

दुष्यंत सिंह, कीर्ति अभिषेक, शुभम बनर्जी, अरुण राय, अमित यादव, एसडी सिंह और मनीष पीयूष नई समिति के सदस्य चुने गए। श्री रायपत ने पिछली समिति द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। भविष्य के प्राथमिकताओं से सभा को अवगत कराया|

1965  बैच से लेकर कई पुराने पूर्व छात्र मौके पर मौजूद थे। बैठक में एन.सी. अग्रवाल, केदारनाथ, वी.एल. मेहता, एस.ए. रजा, सुधीर कुमार सहाय, रविशंकर, डॉ. गोपाल पाठक, पुष्कर, गुड्डू सिंह, आर.के. चौधरी, एस.के. सिंह, आदित्य कुमार, सौरभ अग्रवाल, आशीष चोपड़ा, एम.एस. जावेद, सुश्री मानसी और सुश्री मुस्कान मौजूद थे। धन्यवाद के.के. सिन्हा ने किया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *