सेल बोकारो हाफ मैराथन में बीएयू के डॉ. अबसार अहमद को मिला तीसरा स्‍थान

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पशुचिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय में सांख्यिकी के सहायक प्रोफेसर डॉ. अबसार अहमद ने सेल बोकारो हाफ मैराथन 2026 में हिस्‍सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

यह मैराथन 1 फरवरी, 2026 को बोकारो में आयोजित की गई। इसमें देशभर से 5500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. अबसार अहमद ने प्रतियोगिता की 5 किलोमीटर दौड़ में भाग लेते हुए 24 मिनट 22 सेकंड में दौड़ पूरी की।

अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने 40–60 वर्ष आयु वर्ग में 561 प्रतिभागियों के बीच तृतीय स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *