जमशेदपुर। सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर स्कूल के वरिष्ठ छात्रों और कॉलेज युवाओं के लिए एक टॉक शो का आयोजन किया गया। इस सत्र में भारत के “हेलमेट मैन” के नाम से प्रसिद्ध राघवेंद्र कुमार ने भाग लिया।
राघवेंद्र कुमार ने लगभग 300 छात्रों, शिक्षकों और कॉलेज युवाओं को संबोधित करते हुए अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। बताया कि एक करीबी मित्र की मृत्यु ने उन्हें इस मिशन के लिए प्रेरित किया।
वे देशभर में 75,000 से अधिक हेलमेट वितरित करने के लिए प्रसिद्ध हैं। वे केबीसी जैसे लोकप्रिय कार्यक्रम में भी शामिल हो चुके हैं। सड़क परिवहन मंत्रालय के तहत विभिन्न जनजागरुकता कार्यक्रमों का संचालन करते हैं।
इसके साथ ही एक फायर चैट का आयोजन किया गया, जिसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र भी हुआ। टाटा स्टील के चीफ सेफ्टी नीरज सिन्हा, टाटा स्टील गम्हरिया के चीफ सेफ्टी अगम कुमार और सीआईआई यंग इंडियंस टीम ने विशिष्ट वक्ता का स्वागत किया।
श्रीमती रुचि नरेंद्रन की अध्यक्षता में सेफ क्लब जमशेदपुर के 32 विद्यालयों में जागरूकता सत्रों और सीपीआर जैसी जीवनरक्षक कौशल पर आधारित व्यावहारिक कार्यक्रमों के माध्यम से सुरक्षा को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहा है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


