बिशुनपुरा में गुरु रविदास महाराज की 649वीं जयंती मनाई गई

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा (गढ़वा)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 649वीं जयंती युवा अंबेडकर क्लब के तत्वावधान में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव, समाजसेवी नवल किशोर गुप्ता एवं बीडीसी प्रतिनिधि भुनेश्वर राम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा गुरु रविदास महाराज की प्रतिमा पर सामूहिक रूप से माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके पश्चात जयंती के उपलक्ष्य में केक काटा गया। मंच संचालन सत्यनारायण ठाकुर ने किया। क्लब की ओर से मंच को भव्य व सुसज्जित रूप से सजाया गया था तथा प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी।

अपने संबोधन में प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी सामाजिक एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने युवाओं से गुरु रविदास के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव ने कहा कि संत रविदास महाराज का संदेश सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे पर आधारित है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में व्याप्त भेदभाव को दूर किया जा सकता है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

वहीं समाजसेवी नवल किशोर गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि संत रविदास महाराज का जीवन संघर्ष, भक्ति और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने जाति-भेद से ऊपर उठकर मानव मात्र को एक समान मानने की शिक्षा दी।

मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार मेहता, दयाशंकर राम, आनंद कुमार रवि, सुदामा राम, मनोज कुमार रवि, बौद्ध राम, मक्खन पासवान, राजनाथ राम, पंकज कुमार, एस. कुमार रवि, यशविंदर कुमार रवि सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *