नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो गांजा के साथ ड्रग पेडलर शेख यासीन उर्फ बब्बन गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। रविवार को झारखंड के जमशेदपुर की परसुडीह थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस की टीम ने कीताडीह रेलवे हॉस्पिटल के पीछे छापेमारी कर एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख यासीन उर्फ बब्बन के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने उसके पास से दो किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, शेख यासीन गांजे की तस्करी और सप्लाई के धंधे में लंबे समय से संलिप्त था। बरामद गांजा वह किसी को सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था।

जानकारी के अनुसार परसुडीह थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कीताडीह रेलवे हॉस्पिटल के आसपास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेचने के इरादे से मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर वहां मौजूद दो युवक भागने लगे। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शेख यासीन को पकड़ लिया, जबकि दूसरा युवक फरार हो गया।

पूछताछ में शेख यासीन ने फरार युवक का नाम शेख अशफाक बताया है, जो जुगसलाई थाना क्षेत्र के महतो पाड़ा रोड का निवासी बताया जा रहा है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *