- भंडारा में 2000 से अधिक भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया
रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा–कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में अनेक धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा, श्री राधा रानी का अलौकिक एवं भव्य श्रृंगार, भजन जागरण और सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने किया। मौके पर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल के सौजन्य से एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 100 लोगों ने ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, पल्स ऑक्सीजन जैसी आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराई।
शिविर में उपस्थित डॉ. शंकर ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी सुझाव दिए। भजन जागरण में ट्रस्ट के मनीष सोनी एवं सज्जन पाड़िया ने एक से बढ़कर एक मनमोहक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजनों की मधुर प्रस्तुति पर भक्त झूमते नजर आए।
भंडारा में 2000 से अधिक भक्तों ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया। महाप्रसाद में केसर युक्त खीर, पुलाव, पूड़ी-सब्जी एवं चिप्स का वितरण किया गया।
पूरे दिन चले आयोजनों के दौरान लगभग 10,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, सुनील पोद्दार, विद्या देवी अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, दीपेश निराला, संजय सर्राफ, विष्णु सोनी, अंजनी अग्रवाल, सुरेश चौधरी, मनीष सोनी, सुरेश भगत, ज्ञान प्रकाश शर्मा, संजय साहू, मुकुंद मिश्रा, संतोष देवी अग्रवाल, ललिता पोद्दार, सीता देवी शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


