रांची। सीसीएल मुख्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन 31 जनवरी को किया गया। इस अवसर पर जनवरी, 2026 में मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 16 कर्मियों को विदाई दी गई। साथ ही, सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सेवानिवृत्त 201 कर्मियों को भी उनके क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ससम्मान विदा किया गया।
समारोह के दौरान सीसीएल मुख्यालय में एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव, भावनाएं एवं स्मृतियां साझा कीं गईं।
मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वालों में महाप्रबंधक (एम एंड एस) अजीत सिंह, महाप्रबंधक (ई एंड एम) रमेश कुमार, महाप्रबंधक (ई एंड एम) ओम प्रकाश प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (जीएनएच) डॉ. बासुदेव रजक, सहायक अभियंता (ईएक्ससीवी) अरुण कुमार सिंह हैं।
इसके अतिरिक्त मुख्य फार्मासिस्ट-ए1 धर्मेंद्र प्रसाद, ओएस (एआई) नवीन कुमार झा, यूडीसी श्रीमती रीना दत्ता, डीईओ मंजुला सिंह, रिगमैन कृष्णा चरण बैठा, हेड एस/गार्ड अमल देव राय, वरिष्ठ डुप्लीकेटर ऑपरेटर श्रीमती सनिता राम, ऑफसेट प्लेटमेकर जयधन तुरी, हेड पियोन रामाशराय, एवं कैट-I सुरेश टोप्पो भी रिटायर हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार उपस्थित रहें।
समारोह में विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


