प्रभारी म्युनिसिपल कमिश्नर के यहां ACB का छापा, जानें क्‍या-क्‍या मिला

अन्य राज्य देश
Spread the love

अमरावती। प्रभारी म्युनिसिपल कमिश्नर और उनके रिश्‍तेदारों के ठिकानों पर ACB ने छापा मारा। इसके बाद उनके खिलाफ उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। जांच जारी है।

यह मामला आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के दर्सी का है। यहां के प्रभारी म्युनिसिपल कमिश्नर और विनुकोंडा नगरपालिका के रेवेन्यू ऑफिसर यदाला महेश्वर राव के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), ओंगोल ने छापा मारा। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है।

ACB का आरोप है कि श्री राव ने अपनी जानकारी और घोषित आय के मुकाबले कहीं अधिक संपत्ति जमा कर ली है। यह उनके आधिकारिक वेतन और वैध साधनों से संभव नहीं लगती। इसलिए उन पर भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

31 जनवरी, 2026 को ACB अधिकारियों ने राव और उनके परिवार से जुड़े पांच अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। वहां से प्रमाणिक दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और संपत्ति से जुड़े कागजात बरामद किए गए।

ACB के अनुसार राव और उनके परिवार के नाम से 9 हाउस प्लॉट, 2 आवासीय फ़्लैट, लगभग 0.89 एकड़ कृषि भूमि, लगभग ₹2.60 लाख नकद, बैंक लगभग ₹55,000 जमा, लगभग 729 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग 9.275 किलोग्राम चांदी के सामान बरामद किए गए।

उनके पास से 1 कार और 3 मोटरसाइकिल सहित अन्य मूल्यवान घरेलू सामान भी बरामद किए गए हैं। ACB अधिकारियों ने बताया कि यह तलाशी और बरामदियां अभी भी जारी है। आगे की जांच चल रही है।

श्री राव ने 1998 में म्युनिसिपल प्रशासन विभाग में बिल कलेक्टर के रूप में नौकरी शुरू की थी। बाद में उन्हें जूनियर असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट और बाद में रेवन्यू ऑफिसर के रूप में पदोन्नत किया गया। पिछले लगभग 3 सालों से वे दर्सी म्युनिसिपल कमिश्नर के चार्ज में थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *