पिठोरिया एजुकेशनल फाउंडेशन ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। पिठोरिया एजुकेशनल फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 30 जनवरी को किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2024 एवं 2025 की मैट्रिक परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 11 मेधावी विद्यार्थियों को डॉ. विसेश्वर प्रसाद केशरी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले परीक्षार्थियों में रहनुमा परवीन (94.2 प्रतिशत), कोमल कुमारी ( 94 प्रतिशत), श्रेया केशरी (93.2 प्रतिशत), प्रियंका कुमारी (93.2 प्रतिशत), प्रिया कुमारी (92.6 प्रतिशत), अमृता कुमारी (92.4 प्रतिशत), रहनुमा परवीन (92.4 प्रतिशत), तन्नु कुमारी (92 प्रतिशत), प्राची कुमारी (91.6 प्रतिशत),  जिज्ञासा कुमारी (91.4 प्रतिशत) और अराधना कुमारी (91 प्रतिशत) शामिल हैं।

सम्मान समारोह में फाउंडेशन के निदेशक सुजीत कुमार केशरी, शेखर कुमार एवं दीपक कुमार चौरसिया ने संयुक्त रूप से सभी सफल परीक्षार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पांच–पांच हजार रुपये का चेक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर निदेशक सुजीत कुमार केशरी ने कहा कि प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करना फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य है, ताकि वे आगे भी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर समाज व देश का नाम रोशन करें।

शेखर कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा को निखारना फाउंडेशन का उद्देश्य है। दीपक कुमार चौरसिया ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

गौरतलब है कि विद्यालय के 27 वर्ष के सफर में रहनुमा परवीन सर्वाधिक 94.2 प्रतिशत लाकर अब तक की टॉपर बनी। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं उपस्थित लोगों ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *