रांची। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मोरहाबादी मैदान, बापू वाटिका स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर भजन मंडली के कलाकारों ने बापू के प्रिय भजन एवं रामधुन प्रस्तुत किये। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सहित सभी गणमान्य लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की आत्मीयता में मंत्रमुग्ध हो गये।
मौके पर मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि आज हम सभी लोग महात्मा गांधी को स्मरण करते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन समस्त देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। हम सभी उनके आदर्शों पर चलें ये हमारा विश्वास है।
मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भारत सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्मृति शेष-दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन को पद्मभूषण सम्मान से अलंकृत करना पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।
राज्यपाल ने कहा कि दिशोम गुरु स्मृति शेष-स्व. शिबू सोरेन को सम्मानित करना झारखंड के प्रति भारत सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। दिशोम गुरु स्मृति शेष-स्व. शिबू सोरेन का नाम सदैव अमर रहेगा। इस राज्य को बनाने में उनका अहम योगदान रहा है।
मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें पूरा देश याद कर रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का व्यक्तित्व, उनका जीवन दर्शन, उनका त्याग, संघर्ष एवं आदर्श पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही समृद्ध राज्य, विकसित देश एवं शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व वाली दुनिया की परिकल्पना को साकार किया जा सकेगा।
मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


