Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 28 जनवरी,2026 का राशिफल

मेष

दिन की सकारात्मकता को अपने पक्ष में रखें। पुराने रुके पड़े कामों को फिर से शुरू कर सकते हैं। धन के मामले में भी लाभ होता दिख रहा है। किसी विवाद में नहीं पड़े। सेहत का ख्‍याल रखें।

वृष

दिनचर्या काफी व्‍यस्‍त रहने वाली है। दूसरों के मामलों में पड़ने से बचें। अपनी चीजों पर फोकस करेंगे तो अधिक फायदे में रहेंगे। दोस्‍तों के साथ वक्‍त बिताएं। मन हल्‍का होगा। सुकून मिलेगा।

मिथुन

दिन सुखमय व्यतीत होगा। कोई नई योजना पर काम कर सकते हैं। संभव है कि उसे क्रियान्वित भी करें। इससे भविष्‍य में लाभ होता दिख रहा है। दांपत्‍य जीवन में बेहतर सामंजस्‍य स्‍थापित होगा।

कर्क

सतर्क रहें, सावधान रहें। घर में रहें या बाहर अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। वाहन संभलकर और धीमी गति से चलाएं। चोट-चपेट से भी बचकर रहें। रुपये-पैसे के मामलों से दूर रहें।

सिंह

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव होगा। जीवनसाथी ज्यादा ख्याल रखेगा। सुंदर वस्‍त्र और अच्‍छा भोजन प्राप्‍त होगा। कहीं से उपहार की प्राप्ति हो सकती है। व्‍यापारियों के लिए लाभ योग बनते दिख रहे हैं।

कन्या

जिन लोगों को जानते हैं, उनके जरिए आमदनी के नए स्रोत प्राप्‍त हो सकते हैं। आलस्य त्यागकर शारीरिक सक्रियता को बढ़ाना होगा। नौकरी पेशा को कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिल सकती है।

तुला

ऊर्जा से भरपूर होंगे। घर वालों के साथ समय बिताना खुशनुमा अनुभव रहेगा। ज्ञान में इज़ाफा होगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। मन को नकारात्‍मक विचारों से दूर रखें। विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक

शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिल महसूस करेंगे। दिनचर्या से हटकर कुछ करें, जिससे सुख का अनुभव होगा। किसी से ज्यादा बात नहीं करें अन्यथा वाद-विवाद में फंस सकते हैं।

धनु

कोई बड़ी योजना या विचार आपको अपनी ओर आकर्षित करेगा। पराक्रम के बल पर लाभ का योग है। प्रयत्‍न करते रहें, सफलता अवश्‍य मिलेगी। भाई-बहनों के बीच स्‍नेह बढ़ेगा। माता-पिता का साथ मिलेगा।

मकर

धन से जुड़े लेन-देन में सावधानी की जरूरत है। किसी प्रकार का कर्ज अगर लिया हो, तो उसे उतारने का प्रयास करें। बदलते मौसम में सावधान रहने की जरूरत है। सेहत के मामले में जोखिम ना लें।

कुंभ

दिन का उपयोग सही दिशा में करना श्रेयस्कर होगा। जिन योजनाओं पर लंबे समय से काम करने के बारे में विचार कर रहे हैं, उन्‍हें धरातल पर लाने का वक्‍त आ गया है।

मीन

अनावश्यक खर्च से बचें। किसी के दबाव में नहीं आएं। दूसरों के मामलों में बोलने से बचना चाहिए। क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, अन्‍यथा बिना वजह नुकसान हो सकता है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *