व्यवहार न्यायालय लातेहार में मनाया गया मतदाता दिवस  

झारखंड
Spread the love

  • मतदान राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारा परम कर्तव्य : शेष नाथ सिंह

लातेहार। झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार के तत्वावधान में रविवार को व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इसका नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डालसा शेष नाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई।

सभी ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे अपनी लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि मतदान केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारा परम कर्तव्य है। एक सुदृढ़ लोकतंत्र तब संभव है, जब प्रत्येक नागरिक बिना किसी प्रलोभन या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करे। हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम स्वयं मतदान करें। समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम दिनेश कुमार मिश्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय सुनिल दत्ता द्विवेदी, सीजेएम विक्रम आंनद, एसीजेएम कुमारी जीव, सीनियर सिविल जज तृतीय-सह-न्यायिक दंडाधिकारी मीनाक्षी मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, प्रधान न्यायिक दंडाधिकारी, जेजेबी-सह-प्रभारी न्यायाधीश उत्कर्ष जैन के अलावा बार एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार एवं न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK