BJP के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन

बिहार देश
Spread the love

पटना। अभी-अभी बड़ी खबर आई है, नितिन नबीन, बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए।

अध्यक्ष चुने गए नितीन नबीन ने कहा ‘राजनीति सौ मीटर की दौड़ नहीं, बल्कि एक लंबी मैराथन है, जिसमें धैर्य और निरंतरता सबसे अहम होती है। मेरा लक्ष्य है बंगाल से लेकर केरल तक और संसद से लेकर पंचायत चुनाव तक भगवा लहराए।’

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नीतिन नबीन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पटना स्थित कार्यालय में यह बात कहते हुए अपना रोडमैप देश को दिखा दिया।

26 साल की उम्र में विधायक और 45 की उम्र में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष। नितिन नबीन का राजनीतिक सफर बेहद दिलचस्प है।

सोमवार 19 जनवरी को वो निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुने गए। नितिन नबीन की ताजपोशी को बीजेपी में एक बड़े पीढ़ीगत बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर ऐसे समय में जब पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पकड़ और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

नितिन नबीन के पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा बीजेपी के बड़े नेता थे। वे पटना वेस्ट विधानसभा सीट से चार बार बिहार विधानसभा के लिए चुने गए।

23 मई 1980 को रांची में जन्मे नितिन नबीन ने साल 1996 में पटना के एक सीबीएससी स्कूल से दसवीं की पढ़ाई की। इसके बाद वे पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गए।

उन्होंने दिल्ली के एक स्कूल से 1998 में 12वीं पास की। नितिन नबीन की पत्नी का नाम दीपमाला श्रीवास्तव है। इनके दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *