Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 18 जनवरी,2026 का राशिफल

मेष

आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर ऊर्जावान रहेंगे। अपने वाक् चातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार-व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है।

वृष

वर्तमान समय शुभ फल प्रदान करने वाला है। वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें ना कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अचानक धन आने के संकेत मिल रहे हैं।

मिथुन

संतान के विवाह की चिंता रहेगी। कुछ सकारात्मक घटनाक्रम होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े जातको के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अधिकारों का गलत प्रयोग नहीं करें।

कर्क

ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। कार्यस्थल पर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु सक्रिय होगा।

सिंह

अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारु रूप से लाभ उठाएंगे। आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। पारिवारिक जानों से भेंट होगी। खर्च हो सकता है।

कन्या

धनकोष में वृद्धि होगी। करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला

लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। ज्यादा घमंड से नुकसान आपको ही है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक

कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। कितना सोचते हैं, पर करते कितना हैं। इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

धनु

जल्दबाजी में कोई भी कार्य नहीं करें। सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। स्वास्थ्य के संदर्भ में चिड़चिड़े हो सकते हैं। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें। विवाद से दूर रहें।

मकर

स्त्री का सहयोग मिलेगा। उनसे सलाह करके किसी कार्य को करना लाभकारी रहेगा। दूसरों के लिए बुरा नहीं सोचें। आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

कुंभ

शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोतों में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। बड़ा निवेश कर के जोखिम नहीं लें।

मीन

नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है। यथास्थिति बनाए रखने का प्रयास करें। कार्य की अधिकता के कारण जरूरी काम पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *