Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 12 जनवरी, 2026 का राशिफल

मेष

कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। वस्त्र आदि के पीछे खर्च हो सकता है। वैचारिक रूप से दृढ़ता रहेगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा। अचानक आए अप्रत्याशित खर्चे आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं।

वृष

शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। मानसिक थकान से नींद नहीं आ सकती है। इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है, लेकिन शाम होने तक सेहत में सुधार होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन

संभलकर चलना होगा। प्यार के मामले में गलत समझे जा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर सबसे सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए कष्ट का अनुभव होगा। मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा।

कर्क

प्रत्येक काम में आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा। आर्थिक योजनाएं सरलतापूर्वक बन सकेगी। परिवार के सदस्य कई चीजों की मांग कर सकते हैं। व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। आर्थिक लाभ के प्रयास सफल होंगे।

सिंह

नये काम में किसी करीबी जानकार की मदद ले सकते हैं। फायदा होगा। जिस काम को काफी दिनों से टाल रहे हैं, उसे पूरा करने के लिये भी दिन ठीक है। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। विवाद से दूर रहें।

कन्या

बौद्धिक कार्यों से धनार्जन होगा। भौतिक साधनों के प्रति झुकाव अधिक होने से उनमें वृद्धि हो सकती है। यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। हाल की घटनाओं से मन बेचैन हो सकता है।

तुला

आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। दिन अच्छा रहने वाला है। रचनात्मक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। बाहर के खाने-पीने से बचें। नये कामकाज में जीवनसाथी की सलाह से आगे बढ़ें।

वृश्चिक

अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएं, तो सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। पार्टनर की वजह से समाज और रिश्तेदारों में मान बढ़ेगा। पार्टनर की उपल्बधियों को सेलिब्रेट करने के लिये घर में पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

धनु

सगे-सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है। यात्रा फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। दिन सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। जीवनसाथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है। संयम रखें। धैर्य से काम लें।

मकर

मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा मिले। दफ्तर के तनाव को घर में नहीं लाएं। इससे परिवार की खुशी खत्म हो सकती है। परोपकार और सामाजिक कार्य आकर्षित करेंगे। विवाहित पार्टनर की उपलब्धियों से बेहद खुश होंगे।

कुंभ

मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। स्वभाव में उग्रता और वाणी में संयम रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम सम्बंधों में मधुरता आएगी।

मीन

मान-सम्मान बढ़ेगा। लोगों के बीच आपकी प्रशंसा होगी। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जिस प्रोजेक्ट को लेकर काम कर रहे थे, उसका बेहतर परिणाम मिलने वाला है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)