नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस से पहले 1,275 केजी बोनलेस चिकन फेंके जाएंगे। इसकी तैयारी दिल्ली वन विभाग ने पूरी कर ली है। चिकन 15 से 26 जनवरी के बीच चिकन फेंके जाएंगे।
दिल्ली वन विभाग 26 जनवरी की भव्य गणतंत्र दिवस एयर शो से पहले लगभग 1,275 किलोग्राम बोनलेस चिकन का उपयोग करेगा, ताकि चीलों को आकर्षित कर उन्हें विमान उड़ान मार्गों से दूर रखा जा सके।
यह एक सालाना अभ्यास भारतीय वायु सेना के सहयोग से हर साल किया जाता है, ताकि बर्ड स्ट्राइक (पक्षियों के विमान से टकराने) जैसी खतरनाक परिस्थिति को रोका जा सके। खासकर जब जेट विमानों का उड़ान प्रदर्शन निम्न ऊँचाइयों पर होता है।
पहली बार इस साल भैंस के मांस की जगह चिकन मांस का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके पीछे कारण यह बताया गया है कि ये बेहतर तरीके से पक्षियों को आकर्षित कर सकते हैं।
अधिकारी घोषित कर चुके हैं कि 20 अहम स्थानों पर चिकन का वितरण किया जाएगा। इसमें लाल किला, जामा मस्जिद, मंडी हाउस, दिल्ली गेट, मौलाना आज़ाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज़ भी शामिल हैं।
इसे 15 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इस अवधि में रोज़ाना छोटी-छोटी मात्रा में चिकन के टुकड़े हवा में फेंक कर पक्षियों को आकर्षित किया जाएगा ताकि वे उड़ान प्रदर्शन रूट से दूर रहें।
यह है उद्देश्य
पक्षियों को एयर शो रूट से दूर रखना
विमानों और पायलटों के लिए सुरक्षित हवाई प्रदर्शन सुनिश्चित करना
बर्ड स्ट्राइक से होने वाले संभावित हादसों को रोकना
कैसे किया जाता है
चिकन को छोटे-छोटे टुकड़ों (20-30 ग्राम) में बाँटकर विशेष स्थानों पर रखा/फेंका जाएगा।
रोज़ाना लगभग 20-400 किलोग्राम चिकन उपयोग किया जाएगा, ताकि पक्षियों को रेगुलर फीडिंग पैटर्न मिल सके और वे मुख्य उड़ान मार्ग से दूर बने रहें।
क्यों यह जरूरी है
पक्षियों के विमान से टकराने (बर्ड स्ट्राइक) से विमानों को गंभीर नुकसान हो सकता है। विशेषकर जब जेट और लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन निम्न ऊंचाई पर होता है, तो यह खतरा और बढ़ जाता है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


