रांची। राजधानी रांची में बगैर अनुमति पोस्टर-फ्लेक्स लगाना अब भारी पड़ने वाला है। नगर निगम ने कांके रोड स्थित ट्रेड फ्रेंड्स पटाखा समेत 26 संस्थानों को नोटिस जारी किया है।
रांची नगर निगम ने साफ तौर पर कहा है कि शहर में बिना अनुमति पोस्टर और फ्लेक्स लगाना कानूनन गलत है। इसके बावजूद कई संस्थान सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर चिपकाकर प्रचार कर रहे हैं। यह झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 का उल्लंघन है।
नगर निगम ने ऐसे संस्थानों पर पहले ही 25 हजार रुपये प्रति संस्थान का जुर्माना लगाया था, लेकिन कई संस्थानों ने अब तक जुर्माना जमा नहीं किया।
बार-बार नोटिस देने के बाद भी भुगतान नहीं होने पर नगर निगम ने अब कड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया है।
नगर निगम ने बताया कि नीचे दिए गए 26 संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसमें ट्रेड लाइसेंस रद्द करना और अन्य कानूनी कार्रवाई शामिल है।
जानें कौन हैं ये 26 संस्थान जिनपर होगी कार्रवाई
सेल्फ स्टडी लाइब्रेरी, गोडावरी प्लाजा, सिंह मोड़, हटिया, रांची।
डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-3, धुर्वा, रांची।
नारायणी नर्सिंग कॉलेज, बिरसा चौक, रांची।
सुमिरन बैंक्वेट एवं गेस्ट हाउस, सिंह मोड़, लैटमा रोड, रांची।
सी.ए.डी., पंचवटी प्लाजा, कचहरी रोड, रांची।
पंडित मृत्युंजय कुमार पाण्डेय, श्रीनगर, सिंह मोड़, हटिया, रांची।
रेखा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोबाइल, सिंह मोड़, हटिया रोड, रांची।
वान्या विलेज, हार्दाग, रांची।
रॉय इंटरनेशनल स्कूल, वास्तु बिहार के सामने, खूंटी रोड, हार्दाग, टुपुदाना, रांची।
लिंगो, अभिनाश कॉम्प्लेक्स, प्लाजा चौक, रांची।
करियर फाउंडेशन, ली डिजायर कॉम्प्लेक्स, हरिओम टॉवर के सामने, लालपुर, रांची।
द डिजर्व, श्रीकृष्ण मथुरा टॉवर, कावेरी रेस्टोरेंट के पास, सर्कुलर रोड, रांची।
वीणा वस्त्र कलेक्शन, पावर हाउस चौक, चुटिया, रांची।
ट्रेड फ्रेंड्स पटाखा, कांके रोड, रांची।
ऋतु रेजिडेंसी, ईशा अपार्टमेंट, बरियातू रोड, फ्रीया वुमन हॉस्पिटल के पास, रांची।
गुरुकुल वर्ल्ड प्ले स्कूल, बी.के. सहाय कंपाउंड, रांची।
सुरिधा बॉयज हॉस्टल एवं मेस, जे.सी. रोड, लैंडमार्क होटल के पास, लालपुर, रांची।
उड़ान आईएएस अकादमी, मां पार्वती कॉम्प्लेक्स, ईस्ट जेल रोड, रांची।
सिप एबाकस हटिया सेंटर, बाबा नगर, लोअर हटिया, रांची।
चांदसी दवाखाना, बंदू कॉम्प्लेक्स, बहू बाजार, कांटाटोली चौक, रांची।
वीर फैशन, ट्रेड सेंटर बिल्डिंग, मैकी रोड, अपर बाजार, रांची।
मिश्रा इंस्टिट्यूट, कृष्णा टॉवर, हिनू, रांची।
शंकर सेप्टिक टैंक, रांची।
डीलर रितेश साहू, हटिया चौक, रांची।
पाइल्स क्योर क्लीनिक, जयप्रकाश नगर के सामने, बूटी रोड, बरियातू, रांची।
सुकृष्णा कॉमर्स, आर.एस. टॉवर, लालपुर, रांची।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


