रांची नगर निगम में मेयर का पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित

झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर आई है, झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण की सूची जारी कर दी गई।राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को नगर निगमों के मेयर पद के लिए आरक्षण की सूची जारी कर दी है।

जारी सूची के अनुसार रांची नगर निगम में मेयर का पद अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि धनबाद नगर निगम में महापौर पद सामान्य के लिए रिजर्व कर दिया गया है।

बता दें कि, रांची, धनबाद सहित झारखंड में कुल नौ नगर निगम क्षेत्र हैं। इनमें से मेदिनीनगर और मानगो नगर निगम में महापौर का पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

वहीं कुछ नगर निगमों में महापौर पद अनारक्षित रखा गया है, जिसके तहत किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार इस पद के लिए चुनाव लड़ सकेंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 की धारा-27 तथा झारखंड नगरपालिका निर्वाचन एवं चुनाव याचिका नियमावली, 2012 के नियम-9 के उपनियम (2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आरक्षण तय किया है।

आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर गजट में प्रकाशन भी कर दिया है। बताया जा रहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग फरवरी-मार्च माह में शहरी निकाय चुनाव कराने की तैयारी में जुटा है।

ऐसे में इसी अवधि में चुनाव की घोषणा होने की संभावना जतायी जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *