अनाधिकृत व फैंसी नंबर प्लेट के विरुद्ध चलेगा विशेष अभियान

झारखंड
Spread the love

  • ट्रैफिक पुलिस ने किया एच.एस.आर.पी. लगाने का अनुरोध

धनबाद। वाहनों में लगे अनाधिकृत या फैंसी नंबर प्लेट के विरुद्ध यातायात पुलिस शीघ्र एक विशेष अभियान शुरू करेगा। विशेष अभियान से पूर्व यातायात पुलिस ने सभी वाहन मालिकों से अपने-अपने वाहनों से अनाधिकृत या फैंसी नंबर प्लेट हटाकर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एच.एस.आर.पी.) लगाने का अनुरोध किया है।

ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में धनबाद जिला अन्तर्गत कई वाहन मालिकों द्वारा फैंसी या अवैध नंबर प्लेट का प्रयोग किया जा रहा है। जो मोटर वाहन अधिनियम के विरूद्ध है।

उन्होंने कहा कि सभी वाहनों को एच.एस.आर.पी. प्लेट लगवाना अनिवार्य है, जो एक आधुनिक और सुरक्षित नंबर प्लेट है। वाहन सुरक्षा और सरकारी नियमों के अनुपालन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है

डीएसपी ने बताया कि यह छेड़छाड़-रोधी और मानकीकृत नंबर प्लेट है। जिसमें वाहन की चोरी रोकने और पहचान सुनिश्चित करने के लिए लेज़र-एच्ड कोड और होलोग्राम जैसी सुरक्षा सुविधाएं होती हैं।

भारत में सभी वाहनों के लिए इसे अनिवार्य किया गया है और इसमें रंग-कोडित स्टिकर भी होता है जो वाहन के ईंधन प्रकार (जैसे पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक) को दर्शाता है।

डीएसपी ने बताया कि प्लेट के ऊपरी-बाएं कोने पर अशोक चक्र का क्रोमियम-आधारित होलोग्राम होता है। इससे नकली प्लेट बनाना मुश्किल होता है। लेज़र-एच्ड कोड, एक यूनिक कोड होता है, जिसे बदला नहीं जा सकता।

प्लेट को वाहन से जोड़ने के लिए एक विशेष लॉक होता है। जिसे बिना तोड़े हटाया नहीं जा सकता। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट ट्रैफिक पुलिस के लिए नियम- उल्लंघन करने वालों की पहचान करना आसान बनाता है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *