रांची। शुक्रवार को रांची रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने कमांडेंट पवन कुमार के विशेष निर्देश पर 8 जनवरी को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की।
‘नन्हें फरिश्ते’ अभियान के तहत आरपीएफ पोस्ट रांची की मानव तस्करी विरोधी इकाई टीम ने दीनदयाल उपाध्याय नगर टीम और अपराधश्रसूचना शाखा रांची के साथ मिलकर रांची रेलवे स्टेशन पर संयुक्त रूप से गहन जांच अभियान चलाया।
शाम में जांच के दौरान, प्लेटफार्म संख्या-2 पर दो लड़कियां संदिग्ध अवस्था में अकेली बैठी हुई मिलीं। उनकी शारीरिक बनावट से वे नाबालिग प्रतीत हो रही थीं।
टीम ने तत्काल उनसे पूछताछ की। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वे दोनों झारखंड के खूंटी जिला की रहने वाली हैं।
उन्होंने खुलासा किया कि वे घरेलू काम की तलाश में अपने घर से निकली थीं और रांची पहुंची थीं।
जांच और सत्यापन के बाद दोनों लड़कियों के नाबालिग होने की पुष्टि हुई।
उनकी सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आरपीएफ टीम ने सभी आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी कीं।
इसके बाद दोनों नाबालिग बच्चियों को चाइल्डलाइन रांची के सदस्यों के सुपुर्द कर दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


