विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार ने मंगलवार को गढ़वा कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर का निरीक्षण किया। इस क्रम में अतिक्रमण एवं अन्य विषयों की स्थिति की जांच की। निरीक्षण दौरान यह तथ्य सामने आया कि बाजार समिति क्षेत्र में 50 से अधिक लोगों ने अनधिकृत रूप से जहां तहां अतिक्रमण कर रखा है।
अतिक्रमण कारियों की सूची बाजार समिति सचिव राजीव रंजन द्वारा एसडीम को उपलब्ध कराई गई। हालांकि इस सूची को अपूर्ण मानते हुये उन्होंने इसे अद्यतन करने का निर्देश दिया।
एसडीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बाजार समिति के सचिव को निर्देश दिया कि अतिक्रमणकारियों और अवैध कब्जाधारियों की पूरी अद्यतन सूची शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
एसडीएम ने निर्देश दिया कि वे दंडाधिकारी और पुलिस बल की मांग कर इस परिसर की अतिक्रमण मुक्ति के लिए अभियान चलाएं। अवैध कब्जाधारियों के चलते ना केवल बाजार समिति में अराजकता की स्थिति बन रही है, बल्कि राजस्व हानि भी हो रही है।
निरीक्षण के क्रम में यह भी पाया गया कि समिति के सामुदायिक मूत्रालय परिसर में आलू व प्याज का भंडारण किया गया है। सचिव ने बताया कि इस कब्जाधारी को कई बार नोटिस दिया। इस पर एसडीएम ने संबंधित परिसर खाली कराते हुये कब्जाधारी के विरुद्ध मामला दर्ज कराने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त, बाजार समिति क्षेत्र में गैर-कृषि उत्पादों का व्यवसाय करने वाले लोगों के संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन तलब किया गया है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि किसान हितों के लिए यह बाजार समिति है इसलिए कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर का उपयोग केवल निर्धारित कृषक उद्देश्यों के लिए ही किया जाये, नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


