पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी का निधन

देश
Spread the love

मुंबई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का 6 जनवरी, 2026 को 81 साल की उम्र में पुणे, महाराष्ट्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्‍होंने सुबह लगभग 3:30 बजे पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस लीं।

उनके पार्थिव शरीर को सुबह 2 बजे तक पुणे के एरंडवाने स्थित कलमाड़ी हाउस में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। दोपहर 3:30 बजे पुणे के वैकुंठ श्मशान भूमि, नवी पेठ में उनका अंतिम संस्कार/क्रेमेशन किया जाएगा।

दिवंगत कलमाड़ी के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा, बहू, दो बेटियां, दामाद और पोते-पोतियां हैं। सुरेश कलमाड़ी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और उनके पास लंबा सार्वजनिक सेवा का अनुभव था।

वे रेल राज्य मंत्री भी रहे। पुणे से लोकसभा सांसद चुने गए। साथ ही, लंबे समय तक भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष भी रहे, जिससे उन्हें खेल प्रशासन में भी पहचान मिली।

उनका नाम 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) आयोजन में भ्रष्टाचार के आरोपों से भी जुड़ा रहा। इस मामले में उन पर आरोप लगाए गए। उन्हें 2011 में गिरफ्तार भी किया गया था। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें निलंबित किया था।

हालांकि कुछ मामलों में अदालत ने बाद में क्लोज़र रिपोर्ट स्वीकार की थी। उनके निधन पर कई राजनीतिक नेताओं और खेल जगत के प्रबुद्धों ने शोक व्यक्त कर उनकी सेवाओं और योगदान को याद किया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK