2nd All India Judges Badminton Tournament 2026 का शुभारंभ

झारखंड खेल
Spread the love

  • देश के 9 विभिन्न उच्च न्यायालयों के 31 न्यायाधीश ले रहे हैं हिस्सा

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय के तत्वावधान में आयोजित 2nd All India Judges Badminton Tournament 2026 का 3 जनवरी, 2026 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय, न्यायमूर्ति श्रीमती अनुभा रावत चौधरी एवं भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सुश्री निक्की प्रधान ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने कहा कि खेल ना केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग को भी सुदृढ़ करते हैं। ऐसे आयोजन न्यायपालिका के सदस्यों को अपने दायित्वों के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देते हैं।

यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित बैडमिंटन प्रतियोगिता 3 से 4 जनवरी, 2026 तक झारखंड की राजधानी रांची स्थित खेलगांव परिसर के ठाकुर विश्वनाथ शहदेव इंडोर स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई है।

प्रतियोगिता में देश के 9 विभिन्न उच्च न्यायालयों झारखंड, इलाहाबाद, मद्रास, तेलंगाना, उड़ीसा, बॉम्बे, ओडिशा, राजस्थान, केरल एवं कर्नाटक से आए 31 न्यायाधीश भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट का उद्देश्य न्यायपालिका से जुड़े पदाधिकारियों के बीच खेल भावना, आपसी सौहार्द, शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता एवं सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

प्रतियोगिता के दौरान मेन सिंगल्स, मेन डबल्स, वूमेन सिंगल्स एवं मिक्स्ड डबल्स कुल चार श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें न्यायाधीश अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए खेलगांव परिसर में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बैडमिंटन कोर्ट, खिलाड़ियों के लिए विश्राम स्थल, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय द्वारा रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को प्रतियोगिता के आयोजन में जिला प्रशासन के उल्लेखनीय सहयोग एवं कुशल प्रशासनिक व्यवस्था के लिए सम्मानित किया गया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *